पिथौरागढ़
Uttarakhand News: सीएम धामी ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों के लिए कही ये बड़ी बात, बताया कैसे होगा पुनर्निमाण…
Uttarakhand News: उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ (Pithoragarh) के नेपाल (Nepal) और चीन (China) से लगे क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद लौटे सीएम धामी का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम धामी ने आपदा ग्रस्त क्षेत्र के हालातों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने शोधकर्ताओं की जांच के आधार पर आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पुनर्निर्माण करने की बात कही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पिथौरागढ़ के धारचूला आपदाग्रस्त क्षेत्र से लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) का कहना है कि इलाके में करीब 300 लोगों का विस्थापन किया गया है। उनके भोजन, मेडिकल व सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से उत्तरकाशी के वरुणावत पर्वत का भूगर्भीय वैज्ञानिक विश्लेषण किया गया, उसकी जांच करवाई गई उसके आधार पर उसका ट्रीटमेंट किया गया था। उसी तर्ज पर अब धारचूला का भी भूगर्भीय सर्वेक्षण और जांच करवाई जाएगी। जिसके विश्लेषण के आधार पर धारचूला में काम किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बात पर बल देते हुए कहा कि सरकार पूरी तत्परता के साथ आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है। उनकी हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही आपदा पीड़ितों को लाभ पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को मौके पर आर्थिक मदद भी कर दी गई है। जिलाधिकारी व सीडीओ जैसे ऑफिसरों को मौके पर निगाह बनाए रखने व पीड़ितों को हरसंभव मदद देने के निर्देश दिए गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देश पर हरिद्वार से शुरू हुई स्वास्थ्य महाकुंभ की तैयारियाँ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मैक्स हॉस्पिटल में जाकर पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के स्वास्थ्य का हालचाल जाना
छेनागाड़ में आपदा के बाद युद्ध स्तर पर राहत-बचाव कार्य जारी, जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने किया ग्राउंड ज़ीरो का निरीक्षण
नौनिहाल हैं हमारे समाज के सूद; बच्चों को सुरक्षित, शिक्षा अनुकूल माहौल देना हमारी प्रतिबद्धताः डीएम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ’’हिमालय बचाओ अभियान-2025’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया
