पिथौरागढ़
Big Breaking: उत्तराखंड में यहां गहरी खाई में कार गिरने से SSB के दो जवानों की मौत, मचा कोहराम…
बेरीनाग: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दर्दनाक हादसे की खबर पिथौरागढ़ से आ रही है। यहां थल-डीडीहाट मार्ग पर कार गहरी खाई में गिरने से एसएसबी के 2 जवानों की मौत हो गई। हादसे की सूचना आज सुबह मिली है। सूचना पर पहुंची डीडीहाट पुलिस एवं एसएसबी ने शवों को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार थल-डीडीहाट सड़क मार्ग पर कूड़ाघर के पास लालघाटी नामक स्थान पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गयी। बताया जा रहा है कि कार में 11 बटालियन SSB डीडीहाट में तैनात ASI मनोज कुमार पंत निवासी भट्टीगांव, बेरीनाग और हेड कॉन्स्टेबल वीर सिंह करन सिंह निवासी गुजरावाली, सिद्दिविनायक कॉलोनी थाना रायपुर, देहरादून सवार थे। जिनकी मौत हो गई है।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची डीडीहाट पुलिस व SSB के जवान शवों को रेस्क्यू कर डीडीहाट मोर्चरी लाए, जहां पुलिस ने शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि हादसा देर रात हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम






















Subscribe Our channel




