पिथौरागढ़
BREAKING: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोग थे सवार…
उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां धारचूला के पास नेपाल सीमा में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 15 लोग घायल हो गए। जिन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारणो का अभी पता नहीं चल सका है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा भारतीय सीमा से सटे नेपाल के दार्चुला जिले में हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां आज सुबह एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस नेपाल में दार्चुला के खलंगा से महेंद्र नगर की ओर जा रही थी। इस दौरान महाकाली नगर पालिका पांच फोहोर संकलन केंद्र खेट्टे वगर में डंपिंग जोन के सामने गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में करीब 15 यात्रियों के घायल होने की खबर है। घायलों में एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्सू कर घायलों को बाहर निकाला। दुर्घटनाग्रस्त बस में 15 यात्री घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रीह है। वहीं अन्य 13 यात्री सामान्य घायल बताए जा रहे हैं, घायलों का इलाज जिला अस्पताल दार्चुला में किया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चारधाम यात्रा 2026 के लिए सीएम धामी का सख्त एक्शन प्लान सुरक्षा-सुविधा पर विशेष फोकस…
आगामी 13 अप्रैल तक चलाया जायेगा स्वच्छता अभियान…
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…





















Subscribe Our channel







