नैनीताल
Uttarakhand News: आईजी की बड़ी कार्रवाई, इस पुलिसकर्मी को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित…
Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर एक उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है ।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सोमवार को आईजी कुमाऊं डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने थाना तल्लीताल में नियुक्त उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस श्याम सिंह बोरा को निलंबित कर दिया है। उन्होंने ये कार्रवाई थाना तल्लीताल में पंजीकृत मुकदमा नंबर 79/ 2022 धारा 323 506 भा द वि की विवेचना के दौरान पीड़ित को आई चोटों के चिकित्सा प्रमाण पत्रों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यथोचित धारा ना बढ़ाए जाने को बेहद गंभीर मानते हुए की है।
बताया जा रहा है कि इससे पहले आईजी ने अवैध शराब और एनडीपीएस एक्ट के मामलों, ड्यूटी में लापरवाही बरतने और विवेचनाओं को लंबित रखने पर पांच दरोगाओं पर कार्रवाई की थी। उन्होंने एक को निलंबित और पांच को लाइन हाजिर किया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






