नैनीताल
बड़ा हादसाः उत्तराखंड में फैक्ट्री की चिमनी अचानक भरभरा कर ढही, कई कर्मचारी कर रहें थे काम…
हल्द्वानी: उत्तराखंड में लगता है हादसों के दिन चल रहें है। कल ही जहां लीसा फैक्ट्री में 5 करोड़ का नुकसान हुआ है। तो वहीं आज (शनिवार) को लालकुआं स्थित रेलवे के स्लीपर बनाने वाली फैक्ट्री की चिमनी अचानक भरभरा कर ढह गई। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ है तब फैक्ट्री में कई कर्मी काम कर रहे थे। मौके पर चीख-पुकार मच गई। चिमनी गिरने से फैक्ट्री के एक हिस्से को भारी नुकसान है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लालकुआं नगर में रेलवे के लिये स्लीपर बनाने वाली फैक्ट्री में शनिवार की दोपहर भीषण हादसा हो गया । जिसमें स्लीपर फेक्ट्री की एक विशालकाय चिमनी फैक्ट्री के टीन शेड में भरभरा कर गिर पड़ी । भारी भरकम चिमनी के टीन सैड में गिरने से पूरा टीन शेड क्षतिग्रस्त होकर जमीन में आ गिरा, गनीमत रही कि चिमनी की चपेट में कोई कर्मचारी नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
वहीं क्षेत्रवासियों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर घटना को छुपाने का आरोप लगाया हैं। इस बीच कंपनी में कार्य कर रहे कर्मचारियों ने ही उक्त चिमनी का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिससे उक्त घटना के बारे में जानकारी हो सकी । घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए। वहीं मामले में उप जिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह का कहना है कि चिमनी गिरने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, मामले की प्राथमिकता के साथ जांच कराई जाएगी ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






