नैनीताल
गर्व के पलः उत्तराखंड के वैभव जोशी बने ISRO में वैज्ञानिक, आप भी दें बधाई…
हल्द्वानी: उत्तराखंड के युवा अपनी मेहनत और लगन से नित नई कामयाबी हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। इस कड़ी में वैभव जोशी का नाम भी जुड़ गया है। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में स्थित हल्दूचौड़ के वैभव जोशी का इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) में वैज्ञानिक बन गए हैं। वैभव की कामयाबी से उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हल्दूचौड़ के दीना गांव निवासी स्वर्गीय भरत नंदन जोशी के सुपुत्र वैभव जोशी का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो में वैज्ञानिक के पद पर हुआ है। वैभव ने पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक और आईएसआई कोलकाता से एमटेक किया। वैभव वर्तमान में अपनी माता उमा जोशी के साथ पंतनगर में रहते हैं।
बताया जा रहा है कि वैभव के पिता भरत नंदन जोशी का 3 वर्ष पहले निधन हो गया था। उनकी मां पंतनगर यूनिवर्सिटी में प्लेसमेंट डिपार्टमेंट के डिस्पैच सेक्शन में कार्यरत हैं। बड़े भाई तुषार जोशी चंडीगढ़ की एक बड़ी कंपनी में सेवारत हैं। वैभव जोशी लालकुआं निवासी कांग्रेस नेत्री बीना जोशी एवं शेखर जोशी के भतीजे हैं। उनकी कामयाबी के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है और परिचितों का घर पर बधाई देने का सिलसिला भी शुरू हो गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…






















Subscribe Our channel





