नैनीताल
Job Update: उत्तराखंड में इन पदों पर निकली भर्ती, 20 मई को होंगे इंटरव्यू…
उत्तराखंड में मेडिकल के क्षेत्र में भर्ती निकली है। बतायाजा रहा है कि हल्द्वानी राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने एक बार फिर फैकल्टी के रिक्त पदों पर रिक्तियां निकाली है। इन पदों पर भर्ती के लिए 20 मई को विभिन्न पदों पर डॉक्टरों के साक्षात्कार लिये जायेंगे।
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज लंबे समय से 40 प्रतिशत से ज्यादा फैकल्टी डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। क्लीनिकल विभागों में सबसे ज्यादा इसका सीधा असर पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि एमएस – एमडी के सीटों के साथ ही एसटीएच के मरीजों पर भी इसका असर पड़ रहा है । कॉलेज प्रबंधन पद भरने के लिए कई बार रिक्तियां निकाल चुका है, लेकिन अभी तक इनमें भर्तियां नहीं हो सकी हैं ।
बताया जा रहा है कि प्रोफेसर के 10 , एसोसिएट प्रोफेसर के 38 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 46 पदों पर रिक्तियां निकाली गई हैं । इसके लिए 20 मई शनिवार को सुबह 10.30 बजे से प्राचार्य कक्ष में डॉक्टरों के इंटरव्यू लिये जायेंगे ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel







