नैनीताल
Uttarakhand News: DM का स्कूलों की छुट्टी का फर्जी आदेश हुआ वायरल, अब होगी कार्रवाई…
Uttarakhand News: DM का फर्जी पत्र हुआ वायरल, स्कूलों ने भी कर दी छुट्टी… Uttarakhand News: उत्तराखंड में बारिश के कारण पहाड़ों पर जन जीवन अस्त व्यस्त है। इस बीच नैनीताल से हैरान कर देने वाली खबर आ रही है। यहां शुक्रवार को नैनीताल डीएम द्वारा जारी आदेश के साथ छेड़छाड़ कर जिले में इंटर तक के सरकारी स्कूलों में छुट्टी का पत्र वायरल किया गया। जिसे सही मानते हुए कई स्कूलों ने बच्चों की छुट्टी भी कर दी। अब मामले में फर्जी जानकारी सोशल मीडिया पर डालने वाले लोगों के खिलाफ केस दर्ज होगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जिले में शरारती तत्वों द्वारा जिलाधिकारी की ओर से 29 जुलाई यानी आज की स्कूलों की छुट्टी का फर्जी आदेश सर्कुलेट किया गया था। मामले को डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने गंभीरता से लेते हुए एसएसपी पंकज भट्ट को तत्काल मुकदमा दर्ज कर शरारती तत्वों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। डीएम का लेटर स्कूल प्रबंधक और अभिभावकों और बच्चों के लिए परेशानी बन गया।
बताया जा रहा है कि मामले में जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को जांच के आदेश दिए कि जिस भी व्यक्ति द्वारा यह हरकत की गई है सम्बन्धित के विरुद्ध आपदा के दृष्टिगत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए साइबर सेल से जांच कराई जा रही है। वहीं उन्होंने कहा है कि इस खबर के माध्यम से जिला प्रशासन की छवि को धूमिल करने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel







