नैनीताल
BREAKING: उत्तराखंड में यहां मंदिर के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 25 लोग थे सवार, कई घायल…

उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की रामनगर से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां गर्जिया मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में दुर्घटना में 17 लोग घायल हो गए। बच्चा व दो अन्य को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा मंगलवार को रामनगर के लदुआ के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि आज सुबह उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के ग्राम दडियाल टांडा के श्रद्धालु रामनगर से करीब 13 किलोमीटर दूर माता गर्जिया देवी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। छोटा हाथी वाहन में महिलाएं, लड़कियां व बच्चे मिलाकर 27 लोग सवार थे। इस दौरान प्रातः दस बजे ढिकुली में पहुंचते ही लदुआचौड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन पलटते ही इसमें सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई. चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से सभी घायलों को 108 एवं प्राइवेट वाहनों की मदद से उपचार के लिए रामनगर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे में 17 लोग घायल हो गए थे। जिसमें इनमें एक बच्चा व दो अन्य की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें बेहतर उपचार के लिए सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel







