BREAKING: उत्तराखंड के इस विभाग में बड़ा घोटाला, चार अधिकारी-कर्मचारी निलंबित, जानें मामला... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

BREAKING: उत्तराखंड के इस विभाग में बड़ा घोटाला, चार अधिकारी-कर्मचारी निलंबित, जानें मामला…

नैनीताल

BREAKING: उत्तराखंड के इस विभाग में बड़ा घोटाला, चार अधिकारी-कर्मचारी निलंबित, जानें मामला…

उत्तराखंड में एक बार फिर शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि यहां लालकुआं वन विकास निगम में चार कर्मचारियों पर गाज गिरी है। क्षेत्रीय प्रबंधक वन विकास निगम ने चार अधिकारियों-कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। ये कार्रवाई निगम के डिपो संख्या पांच में लकड़ी की नीलामी घोटाले के मामले में की गई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लालकुआं स्थित डिपो संख्या पांच में नीलामी लकड़ी बिक्री में ठेकेदार और कर्मचारियों की मिलीभगत से करीब 9 लाख के घपले का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि  नीलामी की निर्धारित कीमत से कम रकम का बिल बनाकर सरकारी धन का घोटाला किया गया है। मामले में गंभीर आरोपों में चार कर्मियों को निलंबित किया गया है। वहीं लालकुआं कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर विभाग ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए कमेटी गठित की है।

बताया जा रहा है कि मामले में अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपसी मिलीभगत में डिपो अधिकारी के अलावा लेखा शाखा में क्लर्क गिरीश जोशी, डिपो कार्यालय के क्लर्क प्रताप बिष्ट और संविदा कर्मचारी कंप्यूटर ऑपरेटर अनिकेत के खिलाफ निलंबित किया गया है। पूरे मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in नैनीताल

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
4 Shares
Share via
Copy link