नैनीताल
Breaking: उत्तराखंड में नदी में बहा 10 साल का मासूम, बच्चे की मौत से परिजनों में मचा कोहराम…
नैनिताल: उत्तराखंड से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां रामनगर में एक 10 साल का मासूम नदी की लहरों में ओझल हो गया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुरादाबाद से एक परिवार नैनिताल घूमने आया था। इस दौरान गर्जिया झूला पुल के पास नहाते वक्त एक 10 वर्षीय मासूम नदी में बह गया। कड़ी मशक्कत के बाद मासूम का शव ताज होटल के पीछे नदी में मिला है । मृतक बालक का नाम अली पुत्र शराफुद्दीन निवासी मुरादाबाद है। वहीं बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
गौरतलब है कि पहाड़ पर कई ऐसी जगहें हैं जहां पर नदी के जलस्तर का पता नहीं चल पाता है। कई बार पर्यटक या दूर गांव से आए युवा जोश में छलांग लगा देते हैं और जान दांव पर लगा देते हैं। इसके अलावा पहाड़ पर सूखी दिखने वाली नदी का जलस्तर कब बढ़ जाए इसका भी अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। ढलान होने के कारण पहाड़ से मैदान की ओर पानी तेजी से आता है। जब तक लोग संभल पाते हैं तब तक जान पर बन आती है। ऐसी जगह पर सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel







