BIG NEWS: नैनीताल की पांच सीटों पर BJP की जीत,एक सीट पर सिमटी कांग्रेस, देखें... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

BIG NEWS: नैनीताल की पांच सीटों पर BJP की जीत,एक सीट पर सिमटी कांग्रेस, देखें…

नैनीताल

BIG NEWS: नैनीताल की पांच सीटों पर BJP की जीत,एक सीट पर सिमटी कांग्रेस, देखें…

नैनीतालः उत्तराखंड में बीजेपी ने इतिहास रच दिया है। शानदार जीत के साथ बीजेपी सत्ता में वापिस आ रही है। नैनीताल जिले में बीजेपी ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की है।  नैनीताल जिले की 6 सीटों में से 5 सीटों पर बीजेपी ने अपना परचम लहराया है। बंशीधर भगत, सरिता आर्य, राम सिंह कैड़ा ने चुनाव में जीत हासिल की है। जिले में कांग्रेस को एक फिर सिर्फ एक सीट ही हाथ लगी है। जबकि भाजपा ने पांच सीटों पर बाजी मारी है।

नैनीताल से भाजपा की सरिता आर्या ने कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य, भीमताल से भाजपा प्रत्याशी राम सिंह कैड़ा ने कांग्रेस प्रत्याशी दान सिंह भंडारी को, हल्द्वानी से कांग्रेस के सुमित हृदयेश ने भाजपा प्रत्याशी जोगेन्द्र रौतेला को, लालकुआं से भाजपा प्रत्याशी मोहन बिष्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत को, कालाढूंगी से भाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत ने कांग्रेश के महेश शर्मा को और रामनगर से भाजपा प्रत्याशी दीवान बिष्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र पाल को चुनाव हरा दिया है।

बता दें कि कालाढूंगी विधानसभा सीट से पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने 10 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है।  वहीं, हल्द्वानी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने जीत हासिल की है। इस सीट से स्व. इंदिरा हृदयेश के बेटे सुमित हृदयेश पहली बार विधायक बनेंगे। बात अगर नैनीताल सीट की करें तो चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का दामन छोड़ सरिता आर्य बीजेपी में शामिल हुई थीं। आखिरी समय में बीजेपी ने भी सरिता आर्य पर अपना दांव खेला, जो सटीक साबित हुआ। सरिता आर्य ने नैनीताल सीट से 5 हजार से भी ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in नैनीताल

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ट्रेंडिंग खबरें

Recent Posts

To Top
1 Shares
Share via
Copy link