नैनीताल
Big Breaking: उत्तराखंड में यहां खाई में गिरी कार, दो बहने थी सवार, मची चीख-पुकार…
नैनीतालः उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। बड़े हादसे की खबर नैनीताल से आ रही है। नैनीताल-किलबरी पंगोट रोड पर एक कार डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों का बीडी पांडे अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बुधवार की सुबह की बात है जब मल्लीताल सात नंबर निवासी रेखा बोरा अपनी बहन को लेकर कार से आ रही थीं। तभी पंगोट रोड में उनकी कार अचानक से अनियंत्रित हो गई और डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा कर गिर गई। जिस वजह से दोनों महिलाओं को गंभीर रूप से चोट आई हैं। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।
बताया जा रहा है कि कार में सवार महिला कार को चलाना सीख रही थीं। तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। दोनों घायलों को आनन-फानन में बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…






















Subscribe Our channel

