नैनीताल
दुःसाहस: कुत्ते के भौंकने पर महिला के घर चाकू लेकर घुसा सिपाही, जांच शुरू…
कुमांऊ: अभी तक आपने कई विवाद सुने होंगे। देर रात क डीजे बजाने पर भी कई बार विवाद की खबरें आती है लेकिन कुत्ते के भौंकने पर विवाद की खबर पहली बार आ रही है। खबर रामनगर से है जहां एक सिपाही का कुत्ते के भौंकने पर विवाद हो गया। ऐसे में सिपाही केवल गाली-गलौज पर ही चुप नहीं हुआ, इसक बाद चाकू लेकर महिला के घर पहुंच गया। उसके दरवाजे पर लात मार खोलने की कोशिश भी की। यह पूरा मामला उसके घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हुआ। महिला ने चौकी प्रभारी से सिपाही की शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार रामनगर के पीरूमदारा चौकी में तैनात एक सिपाही शोकरधाम कालोनी में रहता है। कालोनी में प्रेमवती भी अपने परिवार के साथ रहती है। महिला का आरोप है कि बुधवार रात करीब सवा नौ बजे सिपाही शराब के नशे में उनके घर के बाहर आया और गाली-गलौज करने लगा। जब घर का गेट नहीं खोला तो वह वापस चला गया। इसके बाद वह वर्दी उतार कर हाथ में चाकू लेकर वापस उनके घर के गेट पर आया। वह गेट पर लात मारकर गाली-गलौज करने लगा। उसके हाथ में चाकू देखकर वह सहम गई।
यह पूरी घटना उसके घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। अगली सुबह प्रेमवती ने कोतवाली पहुंचकर सिपाही के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। तहरीर में प्रेमवती ने बताया कि उनके घर के बाहर एक कुत्ता सिपाही पर भौंका था। जिसे लेकर सिपाही लडऩे के लिए उनके घर पहुंचा था। इस मामले में कोतवाल अरुण सैनी का कहना है कि सिपाही के खिलाफ शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है कि सिपाही ड्यूटी में था या नहीं। जांच के बाद उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने प्रदान की 136.68 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति
राज्यसभा के माननीय उपाध्यक्ष हरिवंश नारायण सिंह ने मानव रचना में सरोकार की पत्रकारिता पर पुस्तक का अनावरण किया
डीएम की अध्यक्षता में कालसी ब्लाक के ग्राम उटैल-बैसोगिलानी में 15 सितंबर को आयोजित होगा बहुउद्देशीय शिविर
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं के विस्तार पर की चर्चा
