ACCIDENT: उत्तराखंड में यहां गहरी खाई में गिरा वाहन, एक की मौत-7 घायल, मचा कोहराम... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

ACCIDENT: उत्तराखंड में यहां गहरी खाई में गिरा वाहन, एक की मौत-7 घायल, मचा कोहराम…

नैनीताल

ACCIDENT: उत्तराखंड में यहां गहरी खाई में गिरा वाहन, एक की मौत-7 घायल, मचा कोहराम…

उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर नैनीताल से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां भीमताल में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे से मौके पर चीख-पुकार चम गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि सात लोग गंभीर घायल हो गए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: मौसम विभाग ने जताया भारी बारिश का पूर्वानुमान, अधिकारियों को दिए गए ये निर्देश...

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा भीमताल के धारी ब्लॉक के पलड़ा में हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां कुछ लोग पिकअप में सवार होकर हल्द्वानी से शादी का सामान लेकर हरीनगर सरना जा रहे थे। इस दौरान पलड़ा के कच्ची और संकरी सड़क के कारण संतुलन बिगड़ने से पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद करीब डेढ़ घंटे में सभी आठ लोगों को करीब 100 फीट खाई से निकाल सड़क तक पहुंचाया। जहां से सबकों अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। मृतक की पहचान  दीवान राम (52) निवासी लमगड़ा अल्मोड़ा के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान रविंद, सुंदर कुमार, हरीश चंद्र , गिरीश चंद्र, जगदीश चंद्र, संतोष कुमार, दीपक कुमार के रूप में हुई है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in नैनीताल

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ट्रेंडिंग खबरें

Recent Posts

To Top
1 Shares
Share via
Copy link