हादसा: बोलेरो खाई में गिरी, काल के गाल में गए माँ और पुत्र, क्षेत्र में कोहराम... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

हादसा: बोलेरो खाई में गिरी, काल के गाल में गए माँ और पुत्र, क्षेत्र में कोहराम…

नैनीताल

हादसा: बोलेरो खाई में गिरी, काल के गाल में गए माँ और पुत्र, क्षेत्र में कोहराम…

हल्द्वानी:  रविवार का दिन कुमांऊ मंडल के लिए हादसे का दिन रहा। यंहा हल्द्वानी से गौनियारों गांव जा रही एक बोलेरे गाड़ी अनियंत्रित होकर डालकन्या के पास गहरी खाई में जा गिरी। जिसमे सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हुआ यूं कि रविवार शाम हल्द्वानी से गौनियारों जा रही बोलेरो डालकन्या के पास खाई में गिर गई। सूचना पर स्थानीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने हादसे में घायलों को अस्पताल में पुलिस की मदद से भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक हादसे में गोमती देवी (29) पत्नी त्रिलोक सिंह, बेटे गौरव सिंह (5) निवासी अमोड़ी चंपावत और चालक महेश राम (38) निवासी गौनियारों की मौत हो गई। जबकि त्रिलोक सिंह, राजदीप सिंह (6) पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी अमोड़ी चंपावत, मोहन सिंह, हयात सिंह मटियाली, महिपाल आर्या, विनोद निवासी गौनियारों और जगदीश आर्या निवासी ल्वाड़-डोबा घायल हो गए। जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे में मृत महिला और बच्चा मां बेटे हैं। जबकि मृत पुरुष वाहन चालक बताया जा रहा है। उधर, महिला का पति और एक बेटा घायल बताया जा रहा है, जिनका उपचार चल रहा है। मां बेटे की मौत से कोहराम- बोलेरो में सवार गोमती देवी और उसके पांच साल के बेटे की हादसे में मौत हो गई। जबकि बड़ा पुत्र और उसके पिता घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि परिवार पंजाब से ल्वाड़ डोबा अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था और मां बेटे को काल का ग्रास लील गया।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in नैनीताल

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ट्रेंडिंग खबरें

Recent Posts

To Top
0 Shares
Share via
Copy link