उत्तरकाशी
मम्मी-मम्मी… बच्ची चीखती रह गई और भागीरथी में समा गई युवती, 16 सेकंड का वीडियो दहला देगा
उत्तरकाशी में मणिकर्णिका घाट का एक दुखद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें एक महिला तेज बहाव वाली भागीरथी नदी में खड़ी है। वह फोटो खिंचवाने के लिए पीछे हटती है। इसी बीच उसका बैलेंस बिगड़ता है और वह तेज बहाव में बह जाती है। फोटो खींचने वाली उसकी बच्ची चिल्लाती रह जाती है। महिला की खोज अभी तक जारी है।
इस घटना के बारे में बहुत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। यही बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार या सोमवार की है। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखने वाली महिला नेपाल मूल की थी और अपने रिश्तेदार के घर उत्तरकाशी घूमने आई थी। उसके साथ उसकी 11 साल की बच्ची भी थी।
यहां मणिकर्णिका घाट पर स्नान के दौरान वीडियो बनवाने के बीच महिला गहरे जल में उतर गई। तेज बहाव के कारण उसका पैर फिसल गया और देखते ही देखते वह बह गई। इस दौरान वीडियो में उसकी बच्ची ‘मम्मी-मम्मी’ चिल्लाती हुई सुनी जा सकती है।
पल भर में भागीरथी में समा गई युवती, दिल दहलाने वाला 16 सेकंड का वीडियो @NavbharatTimes pic.twitter.com/69JzrK6OBT
— NBT Uttar Pradesh (@UPNBT) April 16, 2025

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…






















Subscribe Our channel


