उत्तरकाशी
पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने दी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को शुभकामनाएं
भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत प्रदेश अध्यक्ष पद पर नामांकन के पश्चात आज राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विजयपाल सजवाण ने कहा कि श्री भट्ट का संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ताओं के साथ जीवंत संवाद और जमीनी पकड़ ने प्रदेश में पार्टी को सशक्त बनाया है। उनके नेतृत्व में पार्टी न केवल संगठनात्मक रूप से मजबूत हुई है, बल्कि विभिन्न मोर्चों पर सक्रियता भी बढ़ी है।
पूर्व विधायक सजवाण ने आगे कहा कि “महेन्द्र भट्ट जी एक ऊर्जावान, समर्पित और दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता हैं। उनका सरल स्वभाव और कार्यकर्ताओं से सीधा जुड़ाव उन्हें विशिष्ट बनाता है। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में पार्टी आगे भी नए आयाम स्थापित करेगी और उत्तराखंड में संगठनात्मक मजबूती को और गति मिलेगी।”
उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि भाजपा का संगठनात्मक पर्व, महेन्द्र भट्ट जी के मार्गदर्शन में, प्रदेश में एक नई ऊर्जा का संचार करेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Dehradun News: सिटी फॉरेस्ट पार्क में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…






















Subscribe Our channel


