गंगा आरती में शामिल हुए विदेश मेहमान, बीटल्स आश्रम को देखकर हुए खुश, चौरासी कुटिया का किया दीदार - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

गंगा आरती में शामिल हुए विदेश मेहमान, बीटल्स आश्रम को देखकर हुए खुश, चौरासी कुटिया का किया दीदार

उत्तराखंड

गंगा आरती में शामिल हुए विदेश मेहमान, बीटल्स आश्रम को देखकर हुए खुश, चौरासी कुटिया का किया दीदार

ऋषिकेश : जी-20 सम्मेलन के लिए आए विदेशी मेहमान बुधवार को राजाजी टाइगर रिजर्व अंतर्गत गौहरी रेंज के चौरासी कुटिया (बीटल्स आश्रम) का दीदार करने पहुंचे। विदेशी मेहमानों ने अचानक बीटल्स आश्रम के भ्रमण की इच्छा जताई।

जिसके बाद अधिकारियों ने आनन-फानन में परमार्थ निकेतन आश्रम के सहयोग से चौरासी कुटिया में मेहमानों के स्वागत की तैयारी की। हालांकि बीटल्स आश्रम को देखकर डेलीगेट्स काफी खुश हुए। उन्होंने यहां कुटिया में योग भी किया। इसके बाद उन्होंने गंगा आरती में भाग लिया। गंगा आरती में शामिल होकर विदेशी मेहमान आध्यात्म, संस्कृति और आतिथ्य में लीन हो गए। सभी मेहमानों मां गंगा की आरती कर गंगाजल का आचमन किया। वहीं आरती के उस खूबसूरत पल की वीडियो और तस्वीरें भी लीं।

 इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मेहमानों के साथ गंगा आरती में सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड पधारे विदेशी मेहमान देवभूमि की इस पावन धरा पर संस्कृति, विविधता और समावेशी परंपराओं से परिचित होकर सम्पूर्ण विश्व में इसका गुणगान करेंगे। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत जहां विश्व में अपनी स्वीकार्यता को बढ़ा रहा है वहीं दूसरी ओर इन बैठकों के माध्यम से हमारे राज्य को भी विश्व पटल पर एक नई पहचान मिल रही है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link