यूथ आइकॉन ऑफ इंडिया स्वामी विवेकानंद को किया याद, ऐसे मनाई जयंती... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

यूथ आइकॉन ऑफ इंडिया स्वामी विवेकानंद को किया याद, ऐसे मनाई जयंती…

देहरादून

यूथ आइकॉन ऑफ इंडिया स्वामी विवेकानंद को किया याद, ऐसे मनाई जयंती…

डोईवाला। स्वामी विवेकानंद की 161वी जयंती पर पब्लिक इंटर कालेज डोईवाला की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने एक दिवसीय शिविर लगाकर उन्हें याद किया। आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने विवेकानंद के विचारो को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्वयं सेवियों ने स्वच्छता अभियान के साथ योग अभ्यास भी किए।

गुरुवार को पब्लिक इंटर कालेज की एनएसएस इकाई के एक दिवसीय शिविर में स्वयं सेवियों ने स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस पर प्रतिभाग किया। आयोजित विचार गोष्ठी में प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार ने कहा कि विश्व को भारत की बौद्धिक क्षमता का ज्ञान कराने वाले स्वामी विवेकानंद का जीवन आदर्शो से भरा पडा है। युवाओं को उनके बताये मार्ग पर चलना चाहिए।

परीक्षा प्रभारी नरेश वर्मा वरिष्ठ शिक्षक जेपी चमोली एनएसएस प्रभारी विवेक बधानी ने कहा कि महापुरुष किसी भी राष्ट्र की असली धरोहर होते हैं। स्वयं सेवियों को विवेकानंद के विचारो को पढ़कर जीवन के लक्ष्यो को तय कर आगे बढना चाहिए। इस अवसर पर देवांश, अनुभव, राशि, खुशी, सानिया, सोनम, कंचन, आयुष गौरी आदि स्वयंसेवी मौजूद रहे।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in देहरादून

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

To Top
0 Shares
Share via
Copy link