दुखद खबर: पुलिस महानिदेशक डीजीपी अशोक कुमार की मां का निधन... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

दुखद खबर: पुलिस महानिदेशक डीजीपी अशोक कुमार की मां का निधन…

देहरादून

दुखद खबर: पुलिस महानिदेशक डीजीपी अशोक कुमार की मां का निधन…

उत्तराखंड से इस वक्त बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है।उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की मां सावित्री देवी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने देहरादून के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 85 वर्ष में अंतिम सांस ली।

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की मां सावित्री देवी ने कल देर रात 8:30 बजे के आसपास अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं डीजीपी की मां लंबे समय से सांस की परेशानी और अन्य बीमारी के चलते तीन चार दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं।

वहीं, पिछले तीन चार दिन पहले उनकी तकलीफ एक बार फिर बढ़ गई। जिसके बाद उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां देर शाम देहांत हो गया। उनका पार्थिव शरीर देर रात ही किशनपुर आईपीएस सरकारी आवास पर ले जाया गया।

वहीं आज सुबह पुलिस के बड़े आला अधिकारी और शासन-प्रशासन से जुड़े लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकते हैं। जिसके बाद हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in देहरादून

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
3 Shares
Share via
Copy link