देहरादून
विकासनगर शक्ति नहर में गिरी कार, हरियाणा के दो युवक थे सवार…
देहरादून। विकासनगर शक्ति नहर में एक कार गिर गई। जिसमें एक सवार को बाहर निकाल लिया गया। जबकि दूसरे की खोज जारी है। कोतवाली विकासनगर द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि भीमावाला के करीब एक कार अनियंत्रित होकर शक्ति नहर में गिर गयी है।
सूचना मिलते ही पोस्टम से रेस्क्यू टीम मय राफ्ट व अन्य रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ, पुलिस प्रशासन और अग्निशमन टीम द्वारा कार को नहर से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
कार सवार दो युवकों में से एक युवक जसविंदर सैनी को बाहर निकालने के बाद दूसरे युवक राशिद को निकालने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।दोनों युवक हरियाणा के यमुना नगर निवासी थे व नाव घाट स्थित निर्माणाधीन यमुना पुल खारा कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…






















Subscribe Our channel

