बागेश्वर
हादसाः उत्तराखंड में यहां 6 साल की मासूम की नदी में डूबने से मौत, पिकनिक मनाने आया था परिवार…
बागेश्वरः उत्तराखंड में इन दिनों गरमी बढ़ रही है। ऐसे में लोग पानी की जगह पिकनिक मनाने जाते है। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण एक परिवार सरयु नदी में पिकनिक मनाने आया था। लेकिन एक झटके में परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। नहाने के दौरान छह वर्ष की मासूम नदी में नहाते समय डूब गई। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रविवार को मूल रूप से बरेली व हाल कत्यूर बाजार निवासी चंद्रपाल शर्मा अपने परिवार के साथ सरयू नदी में नहाने आए हुए थे। इस दौरान ब्रह्मकपाली पत्थर के पास उनकी 6 वर्षीय पुत्री कल्पी डूब गई। परिवार को बच्ची के डूबने की भनक तक नहीं लगी। बाद में जब परिवार वालों ने उसे खोजने की कोशिश की तो उसका शव बाहर निकल आया। जिसे देखते ही स्वजनों के हाथ पांव फूल गए।
आनन-फानन में परिजन बच्ची को जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतका के पिता चंद्रपाल यहां टेलरिंग काम करते हैं। उनकी दो बेटियां हैं, कल्पी बड़ी बेटी थी। बच्ची की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






