उत्तराखंड
डीएम आशीष भटगांई ने मगरोपहरी रवाईखाल का किया स्थलीय निरीक्षण
बागेश्वर: डीएम आशीष भटगांई ने शुक्रवार को ग्राम मगरोपहरी रवाईखाल में मालवा से प्रभावित भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ललित कुमार एवं संतोष कुमार के घर का निरीक्षण किया, जिनके आवासीय भवन में मालवा आ गया था। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन रवाईखाल मालू झाल मोटर मार्ग का भी दौरा किया, जहां से दीवार खिसकने ने कारण मलवा मकान में आया।
निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने प्रभावित परिवार से भेंट कर स्थिति की जानकारी प्राप्त की और आश्वस्त किया कि प्रशासन हरसंभव सहायता प्रदान करेगा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रभावित परिवारों को त्वरित मदद उपलब्ध कराना प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है तथा किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी, ईई लोनिवि संजय पांडे, तहसीलदार निशा रानी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम

















Subscribe Our channel


