बागेश्वर
BREAKING: बागेश्वर उपचुनाव के लिए मतदान जारी, दोपहर तीन बजे तक 45.50% हुई वोटिंग…
उत्तराखंड में आज बागेश्वर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। पांच प्रत्याशियों की किस्मत के लिए वोटिंग जारी है। उपचुनाव में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था। विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदाता लगातार बूथ पर पहुंच रहे हैं। उपचुनाव में लोग बढ़ चढ़कर भागीदारी ले रहे हैं। वहीं मतदान अभी जारी है। दोपहर तीन बजे तक 45.50% मतदान हो चुका है।
मिली जानकारी के अनुसार मतदान के लिए युवाओं के साथ ही बुजुर्गों में भी उत्साह दिख रहा है। वोटिंग के नतीजे आठ सितंबर को आएंगे। पोलिंग बूथों पर मतदान के लिए मतदाताओं की कतारें लगी हुई हैं। डंगोली बूथ पर 95 वर्षीय बुजुर्ग बिरमा देवी को कुर्सी पर बैठाकर लोग मतदान केंद्र तक लाए। वहीं पहली बार वोट डालने पहुंचे युवाओं में भी उत्सा दिखा।
बताया जा रहा है कि बागेश्वर उपचुनाव में मतदान के लिए विधानसभा क्षेत्र को तीन जोन, 28 सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 172 मतदान केंद्र और 188 मतदेय स्थलों पर मतदान शांतिपूर्वक चल रहा। शुरुआती दो घंटे में 10 प्रतिशत मतदान हुआ तो वहीं सुबह 11 बजे तक 22.94% मतदान हुआ। दोपहर तीन बजे तक 45.50% मतदान हुआ है।
गौरतलब है कि भाजपा से स्वर्गीय चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास, कांग्रेस से बसंत कुमार, समाजवादी पार्टी से भगवती प्रसाद, उत्तराखंड क्रांति दल से अर्जन कुमार देव और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से भगवत कोहली चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार ने मंडलसेरा बूथ पर अपनी पत्नी रितु बसंत के साथ मतदान किया। वहीं, भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने भी सैनिक कल्याण कार्यालय स्थित बूथ पर वोट डाला।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया आमंत्रित…
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया मसूरी स्थित सर जॉर्ज एवरेस्ट कॉर्टोग्राफी म्यूजियम का लोकार्पण…
उत्तराखंड मुक्त विवि में एडमिशन के लिए 30 सिंतबर है लास्ट डेट, बिना रिजल्ट भी कर सकते है आवेदन…
Uttarakhand News: नहीं रहे पूर्व मुख्य सचिव एसके दास, सीएम धामी ने जताया दुःख, जानें इनके बारे में…
Good News: उत्तराखंड में इन कर्मियों को मिलेगी ये सुविधा, निगम ने ये आदेश किया जारी…
