BREAKING: उत्तराखंड कांग्रेस ने चुनाव के लिए किया प्रत्याशी का ऐलान, इन्हें दिया टिकट... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

BREAKING: उत्तराखंड कांग्रेस ने चुनाव के लिए किया प्रत्याशी का ऐलान, इन्हें दिया टिकट…

बागेश्वर

BREAKING: उत्तराखंड कांग्रेस ने चुनाव के लिए किया प्रत्याशी का ऐलान, इन्हें दिया टिकट…

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी पार्टीयां पूरी ताकत से खम ठोकने की तैयारी में है। चुनावी रणनीति और मुद्दों की सूची को इस तरह धार दी जा रही है कि जीत हासिल हो सके। कांग्रेस सत्तारूढ़ दल भाजपा को कड़ी टक्कर देने की सोच रहे है।  ऐसे में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को छोड़कर आए बसंत कुमार को बागेश्वर उपचुनाव में अपना प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने इसकी घोषणा की।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बागेश्वर जिले में उप चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ चुका है। जहां आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार और पूर्व प्रत्याशी भैरवनाथ टम्टा कांग्रेस में शामिल हुए तो  वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने जहां दोनों नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई तो वहीं सोमवार को कांग्रेस ने बसंत कुमार को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस के प्रत्याशी बसंत कुमार पिछले तीन चुनाव से पार्टियां बदलते रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2017 का चुनाव बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर लड़ा। चुनाव बाद उन्होंने फिर पाला बदला। वर्ष 2022 का चुनाव आम आदमी पार्टी के टिकट पर लड़ा। इस बार उपचुनाव में वह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस को यह उम्मीद है कि धामी सरकार के एक वर्ष से अधिक कार्यकाल में एंटी इनकंबेंसी फैक्टर रंग लाएगा। भर्ती घोटाले, अग्निपथ योजना, वनंतरा रिसार्ट की महिला कर्मचारी की हत्या से उपजी एंटी इनकंबेंसी का लाभ मिलेगा।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in बागेश्वर

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link