अल्मोड़ा
Uttarakhand News: सुबह तड़के रानीखेत मार्ग-अल्मोड़ा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 3 लोग घायल…

Uttarakhand News: रानीखेत मार्ग-अल्मोड़ा में 50 मीटर गहरी खाई में एक कार गिर गई जिससे कार में सवार 3 लोग घायल हो गए। आज दिनाँक 09 दिसम्बर 2022 को प्रातः लगभग 03:00 बजे जिला नियंत्रण कक्ष अल्मोड़ा द्वारा सूचित किया गया कि जी. बी. पंत पर्यावरण संस्थान, अल्मोड़ा रानीखेत रोड, कोसी के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम त्वरित रेस्क्यू हेतु बिना समय गँवाये मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि एक कार(UP 16 BH 0069) लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी जिसमे 03 लोग सवार थे।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए खाई में उतरकर 03 घायलों को कार से सकुशल बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया।
घायलों का विवरण:-
1. कुणाल वर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश।
2. शिवांक वर्मा, उम्र 24 वर्ष, निवासी मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश।
3. शिवम कुमार, उम्र 20 वर्ष, निवासी मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel







