अल्मोड़ा
उपद्रव: स्कूल की बिल्डिंग में उपद्रवियों ने लगा दी आग, सामान जलकर ख़ाक…
कुमांऊ। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की राजकीय जूनियर हाईस्कूल, जूड़ कफून में कुछ अराजक तत्त्वों ने स्कूल की पुरानी बिल्डिंग में आग लगा दी। आग से स्कूल का स्टोर रूम पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इस घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच पड़ा।
बीती देर शाम राजकीय जूनियर हाईस्कूल, जूड़ कफून की पुरानी बिल्डिंग के स्टोर रूम में आग लग गयी। जिसके बाद ग्रामीणों ने घटनास्थल पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन आग तब तक विकराल रूप ले चुकी थी। जिससे ग्रामीण आग को बुझाने में असफल साबित हुए। आग से स्टोर रूम के अंदर रखी कुर्सियां, ब्लैकबोर्ड, पुरानी दरी समेत अन्य पुराना सामान जलकर खाक हो गया।
आग लगाने वाले अराजक तत्व मौके से फरार हो गए। अराजक तत्वों द्वारा सरकारी संपत्ति को आग के हवाले किये जाने की घटना के बाद ग्रामीणों में भयंकर रोष है। प्रभारी प्रधानाध्यापक नवीन लाल वर्मा ने बताया कि राजस्व उपनिरीक्षक को दूरभाष से सूचित कर दिया गया है। मामले में आज तहरीर सौपी जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






