Acident in Uttarakhand: डंपर की चपेट में आया नौ साल का मासूम, मौके पर मौत, मचा कोहराम... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Acident in Uttarakhand: डंपर की चपेट में आया नौ साल का मासूम, मौके पर मौत, मचा कोहराम…

अल्मोड़ा

Acident in Uttarakhand: डंपर की चपेट में आया नौ साल का मासूम, मौके पर मौत, मचा कोहराम…

Acident in Uttarakhand: उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर जारी है। दर्दनाक हादसे की खबर अल्मोड़ा से आ रही है। यहां एक नौ साल के मासूम की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है  कि मासूम अपने पिता के साथ स्कूल जा रहा था। पिता के सामने बच्चे की की मौत से कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस ने डंपर चालक गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  नौ वर्षीय निर्मल सिंह पुत्र आनंद सिंह निवासी पांडेयखोला रोज की भांति अपने पिता के साथ अपने एनबूयू पब्लिक स्कूल में जा रहा था। मंगलवार की सुबह जब वह अपनी बहन और पिता के साथ बाइक से स्कूल जा रहा था तो पांडेयखोला बाईपास के पास अचानक पीछे से एक डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि निर्मल बाइक से नीचे गिर गया और डंपर की चपेट में आ गया।

बताया जा रहा है कि आनन-फानन में पिता मासूम को लहुलूहान हालत में बेस अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा रही है। वहीं डंपर को सीज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि हादसे में बच्चे के पिता और बहन भी बाल बाल बचे हैं। वहीं घटना से स्थानीय लोगों में रोष है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in अल्मोड़ा

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link