अल्मोड़ा
Accident: कैंची धाम जा रहा 21 वर्षीय युवक दर्दनाक हादसे का शिकार, इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम…
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे थम नहीं रहे है। बड़े हादसे की खबर भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर घायल है। जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा गरमपानी के पास झूला पुल पर हुआ है। यहां हलद्वानी से अल्मोड़ा की तरफ जा रही एक कार तथा अल्मोड़ा से कैंची धाम जा रही एक बाइक की आमने सामने जोरदार भिड़तं हो गयी। भिड़तं इतनी जोरदार थी कि कार तथा बाइक के परखच्चे उड़ गए तथा बाइक चालक सड़क से नीचे की तरफ खेतो में जा गिरा। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया है।
मृतक की शिनाख्त मनीष सिंह बनकोटी पुत्र अनिल बनकोटी उम्र 21 वर्ष निवासी ठुंगाधार अल्मोड़ा के रूप में हुई है। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। वहीं दिवांशु रावत पुत्र मनोहर रावत उम्र 16 वर्ष निवासी ठुंगाधार अल्मोडा गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं जवान बेटे मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति की…






















Subscribe Our channel






