देश
Petrol-Diesel: अब महंगे पेट्रोल-डीजल से मिलेगी निजात, सिर्फ 59 रुपए में मिलेगा फ्यूल, जानें कैसे…
Petrol-Diesel: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती किमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। ऐसे में सरकार आम जन को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाने वाली है। बताया जा रहा है कि अगर सरकार का प्लान धरातल पर उतरता है तो लोगों को मंहगे पेट्रोल-डीजल से राहत मिल जाएगी। बताया जा रहा है कि अगले 6 माह में फ्लेक्स फ्यूल की कारें (flex-fuel car) माक्रेट में लाने के लिए परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की कार कंपनियों से बात चल रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम में बताया था कि फ्लेक्स इंजन कम लागत में ही तैयार हो जाते हैं। जिसके चलते मार्केट कारों की कीमतें भी कम हो सकती हैं। साथ ही पेट्रोल डीजल की चिंता भी आम आदमी को नहीं सताएगी। क्योंकि फ्लेक्स इंजन में 1 लीटर फ्यूल खरीदने की कॅास्ट लगभग 59 से 60 रुपए के आसपास ही आएगी।
रिपोर्टस की माने तो सरकार फ्लैक्स फ्यूल इंजन (Flex Fuel Engine) को बहुत जल्द मंजूरी देने वाली है। ये नियम हर तरह के वाहनों के लिए बनाया जाएगा। साथ ही इसको लेकर नितिन गडकरी की ऑटो कंपनियों से बात भी हो चुकी है। फ्लेक्स फ्यूल इंजन को वाहनों में फिट करने के लिए उन्होने कुछ समय मांगा है। बताया जा रहा है कि अगले साल तक ट्रायल के लिए फ्यूल फ्लेक्स इंजन की कार आपको सड़कों पर दिख सकती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…

















Subscribe Our channel




