दिल्ली
Big News: नितिन गडकरी ने आज किया वादा, इस डेट तक अमेरिका जैसी होंगी भारत की सड़कें…

दिल्लीः आज हम एक ऐसे केंद्रीय मंत्री की बात करेंगे जिन्होंने देश की सड़कों की दिशा के साथ दशा भी बदल दी है। जम्मू कश्मीर, लेह लद्दाख से कन्याकुमारी तक पिछले कुछ वर्षों से एक्सप्रेस वे, हाईवे और राजमार्ग बनने की रफ्तार तेजी से बढ़ी है। यही नहीं देश में कई दुर्गम जगह ऐसी भी हैं जहां सड़के और पुलों का निर्माण संभव नहीं था लेकिन केद्रीय मंत्री ने वह भी कर दिखाया। हम बात कर रहे हैं केंद्रीय परिवहन और सड़क मंत्री नितिन गडकरी की। साल 2014 में गडकरी ने जब से मोदी सरकार में सड़क परिवहन मंत्रालय संभाला है तभी से देश भर में सड़कों का जाल बिछना शुरू हो गया था।
आज राज्यों में कई एक्सप्रेस वे का निर्माण हो चुका है और कई निर्माणाधीन हैं। इसके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सोशल मीडिया पर भी अपने अच्छे कार्यों की वजह से खूब लोकप्रिय हैं। समय-समय पर वह सड़कों को तय समय पर पूरा करने के लिए वादा भी करते हैं। और उसे पूरा भी होता है। आज केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने संसद के दूसरे चरण सत्र के दौरान देशवासियों से एक और वादा किया है। सदन में नितिन गडकरी ने कहा कि अमेरिकी की सड़कें इसलिए अच्छी नहीं हैं, क्योंकि अमेरिका अमीर है। अमेरिका अमीर है, क्योंकि अमेरिकी सड़कें अच्छी हैं।
‘केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि भारत को समृद्ध बनाने के लिए, मैं सुनिश्चित करता हूं कि दिसंबर 2024 से पहले भारत का सड़क ढांचा अमेरिका जैसा होगा’ । उन्होंने कहा कि अब देश में प्रतिदिन 38 किलोमीटर की दर से सड़कों का निर्माण किया जा रहा है जो एक रिकार्ड है। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि देश में वायु प्रदूषण कम करने के लिए हमारा मंत्रालय तेजी के साथ काम कर रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…





















Subscribe Our channel





