दिल्ली
Mobile Apps Ban: भारत सरकार की बड़ी डिजिटल स्ट्राइक, बैन किए 348 मोबाइल ऐप…
Mobile Apps Ban: भारत सरकार ने एक बार फिर से बड़ी डिजिटल स्ट्राइक की है। सरकार ने 300 से ज्यादा मोबाइल ऐप को ब्लॉक कर दिया है। बताया जा रहा है कि चीन व अन्य देशों द्वारा विकसित 348 मोबाइल ऐप की पहचान की है। उन्हें बैन किया गया है। यह ऐप यूजर्स की जानकारी इकट्ठा कर रहे थे। वहीं देश के बाहर अनधिकृत तरीके से भेज रहे थे।
मीडिया रिपोर्टस के लोकसभा में अनुसार इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने रोडमल नागर के प्रश्न में जानकारी देते हुए कहा है कि सरकार ने 348 मोबाइल ऐप को बैन किया है। बताया जा रहा है कि लोकसभा में एक सदस्य ने पूछा था कि क्या भारत सरकार ने देश से बाहर सूचना भेजने वाले किसी ऐप की पहचान की है। अगर ऐसे ऐप का पता चला है तो क्या उन्हें प्रतिबंधित किया गया है। जवाब में मंत्री चंद्रशेखर ने बताया कि गृह मंत्रालय ने 348 ऐप की पहचान की है। इसमें चीन में बने कुछ एप के अलावा विभिन्न देशों के एप शामिल हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में केंद्र सरकार ने इस गेम पर प्रतिबंध लगा दिया था। यूजर्स का डेटा देश के बाहर भेजने के चलते इस गेम पर बैन लगाया गया है। बताया जा रहा है कि 28 जुलाई को बैटल रॉयल गेम को गूगल प्ले स्टोर और आईओएस स्टोर से हटाने के निर्देश दिया गया था। जिसके बाद गेम को दोनों प्लेटफॉर्म से हटाया दिया गया। ऐप को आईटी एक्ट के धारा 64ए के तहत ब्लॉक किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…





















Subscribe Our channel

