टिहरी गढ़वाल
हादसा: टिहरी में यहां हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आई स्कूटी हुई मौत…
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आय दिन सड़क दुघर्टनाएं आम बात हो चुकी है। हर रोज कोई न कोई सड़क दुघर्टनाओं के चलते अपनी जान गंवा रहे हैं। सरकार द्वारा कितने भी सडक हादसे से बचने व लोगों को जागरूक करने के लिए कितने भी अभियान चलाया जाए, लेकिन सब कुछ जानते हुए भी वही गलतियां बार – बार दोहरा रहे हैं, जिससे वह अपनी जिंदगी खो देते हैं।
ताजा मामला टिहरी जिले के नरेंद्र नगर से सामने आया है। यहा एक 23 साल के युवक ने सड़क हादसे में अपनी जान गंवा दी। हादसा तब हुआ जब वह अपनी स्कूटी से ट्रक को ओवरटेक करने कि कोशिश कर रहा था। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को दोपहर में आशुतोष स्कूटी से कहीं जा रहा था। और ट्रक ऋषिकेश से नरेंद्रनगर की तरफ जा रहा था। पोलीटेक्निक कॉलेज के समीप प्लास्डा चौकी के पास आकर आशुतोष नेगी ने ट्रक को ओवरटेक करने कि कोशिश कि और ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी।
जिसके चलते स्कूटी अनियंत्रित हो गई और युवक ट्रक के अगले टायर के नीचे आ गया। इस दौरान आशुतोष बुरी तरह घायल हो गया। जैसे ही सड़क से गुजर रहे लोगों कि नजर घायल युवक पर पड़ी लोग उसे अस्पताल ले गए। वहीं अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित किया गया।
मृतक की पहचान आशुतोष पुत्र जीत सिंह नेगी उम्र 23 साल, एनीमेशन का कोर्स करने के बाद इन दिनों घर पर ही था। मौत की खबर से घर परिवार में मातम छाया हुआ है। बता दें कि सड़क हादसे के बाद से ही ट्रक चालक फरार चल रहा है। पुलिस द्वारा उसकी तलाश जारी है। ट्रक के मालिक से उसके चालक कि जानकारी ले कर पुलिस को चालक के घर भेजा दिया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि चालक रायवाला का रहने वाला है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






