उधम सिंह नगर
सीएम धामी ने किया विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ वर्चुअल संवाद, हुई ये बात…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज “विकसित भारत संकल्प यात्रा” के तहत जनपद ऊधम सिंह नगर के लाभार्थियों के साथ वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान लाभार्थियों ने विभिन्न योजनाओं से जुड़े अनुभवों को मुख्यमंत्री के साथ साझा किया। लाभार्थियों ने जन हितैषी विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। महज कुछ ही दिनों में इस यात्रा ने लाखों गांवों की यात्रा तय की है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं लोगों के लिए काफी सहायक सिद्ध हुई हैं। आज किसी को भी सरकार के पीछे भागने की आवश्यकता नहीं है, सरकार स्वयं आगे बढ़कर काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में राज्य का हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। सड़क, रेल, रोप-वे और हवाई कनेक्टिविटी का राज्य में तेजी से विस्तार हुआ है। इस अवसर पर अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, आनन्द स्वरूप, वर्चुअल माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी उधम सिंह नगर विशाल मिश्रा एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






