उत्तरकाशी
दुःखद: ग्लेशियर में फिसलकर हुआ दर्दनाक हादसा, हादसे में उत्तराखंड का जवान सीमा पर शहीद…

उत्तरकाशी: उत्तराखंड से बड़ी दुःखद खबर सामने आई है। उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ के कुमराड़ा गांव निवासी शैलेंद्र चीन सीमा में पेट्रोलिंग के दौरान ग्लेशियर में फिसलने से शहीद हो गए। जवान के शहीद होने की सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।
मिली जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय शैलेंद्र कठैत चीन सीमा पर पेट्रोलिंग के लिए साथियों के साथ जा रहे थे, तो वहीं अचानक उसका पैर फिसल गया, जिसके बाद वह पहाड़ी से नीचे गिर गए, जब तक साथियों द्वारा उसको निकाला गया, तब तक जान चली गई थी। हादसे की खबर सुनते ही पूरे गांव क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।
वहीं बुधवार को शहीद जवान का पार्थिक शरीर पैतृक गांव लाया जाएगा। जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ शहीद जवान को अंतिम विदाई दी जाएगी। मूलरूप से चिन्यालीसौड़ के कुमराड़ा गांव निवासी शैलेंद्र गढ़वाल राइफल के गढ़वाल स्काउट में जोशीमठ में तैनात थे। बताया जा रहा है कि गोल्डुंग पोस्ट नीती पर पेट्रोलिंग के दौरान उनका पैर फिसल गया और वह ग्लेशियर की पहाड़ी से नीचे गिर गए। घर इकलौते चिराग की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं बताया जा रहा है कि दो माह पूर्व ही शैलेंद्र के पिता की मौत हो चुकी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel




