नैनीताल
Uttarakhand News: शहीद लांस नायक संजय बिष्ट के घर पहुंचे सीएम, की ये बड़ी घोषणा…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल जिले में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। अपने कार्यक्रम के दौरान सीएम शहीद रातीघाट निवासी लांस नायक संजय बिष्ट के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहीद संजय के परिवार के एक सदस्य को जल्द नौकरी देने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद संजय बिष्ट के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि संजय की याद में कैंची हरतपा – हली मोटर मार्ग को अब शहीद लांस नायक संजय बिष्ट मार्ग के नाम से जाना जाएगा। बता दें कि नवंबर में जम्मू के राजोरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में नैनीताल जिले के हली गांंव निवासी और लांस नायक संजय बिष्ट (28) पुत्र देवेंद्र सिंह बिष्ट शहीद हो गए थे। लांस नायक संजय बिष्ट को भारतीय सेना में सेवा करते हुए 12 साल हो गए थे।
वह वर्तमान में सेना में बताैर पैरा कमांडाे के ताैर पर तैनात थे। उनका परिवार रातीघाट में रहता है। उनके पिता देवेंद्र सिंह बिष्ट रातीघाट में दुकान चलाने के साथ उप डाकघर में पोस्ट मास्टर का काम करते हैं। संजय अविवाहित थे। संजय अपने पीछे माता-पिता, बड़े भाई और बहनों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel







