उधम सिंह नगर
Accident: उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा, शादी में जा रहे दो युवकों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम…
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़ें हादसे की खबर बाजपुर से आ रही है। यहां शादी समारोह में जा रहे दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की वजह कार की टक्कर बताई जा रही है। दो युवकों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। वहीं युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा बेरिया दौलत रोड स्थित गांव शिवपुरी में हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतक शादी समारोह में हलवाई का काम करते थे बाइक से एक शादी में कारीगरी के लिए जा रहे थे। तभी बेरिया दौलत रोड स्थित गांव शिवपुरी में सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों को राहगिरों ने अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों की मौत हो गई।
वहीं हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद लिए मोर्चरी में रखवाया दिया। इधर घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक और कार कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान केशवनगर निवासी हरीश शर्मा और संजय कुमार निवासी गांव चकरपुर के रूप में हुई है। वहीं खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






