नैनीताल
Accident: उत्तराखंड में यहां तेज रफ्तार का कहर, बेकाबू कार ने पूर्व कैप्टन को रौंदा, मौत…

उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक परिवार की खुशियां छीन ली। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी स्टेट हाईवे में एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने पूर्व कैप्टन को रौंद दिया। हादसे में कैंप्टन की मौत हो गई। सूचना पर पुहंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। दिवाली की खुशियां मातम में बदल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार देर शाम हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां गांव बरहैनी निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन बंशीधर जोशी (65) साइकिल से घर लौट रहे थे , इस दौरान हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर पुलिस चौकी के पास सामने से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। वहीं हादसे की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। वहीं परिजनों को हादसे की सूचना दी। परिवार के लोग घायल कैप्टन को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी लेकर पहुंचे। यहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने हादसे के बाद कार को कब्जे में ले लिया गया है। साथ ही मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel







