उत्तरकाशी में टमाटर 200 रूपये के पार, सब्जियों के दाम ने निकाले आंसू... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

उत्तरकाशी में टमाटर 200 रूपये के पार, सब्जियों के दाम ने निकाले आंसू…

उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में टमाटर 200 रूपये के पार, सब्जियों के दाम ने निकाले आंसू…

इन दिनों भारी बारिश चलते कई हिस्सों में सब्जियों के दाम बेतहाशा बढ़ गए हैं। फसलों को नुकसान होने की वजह से टमाटर के दाम बहुत अधिक बढ़ गए हैं। लोगों की रसोई से टमाटर ही गायब हो गया है आम लोगों का तो बुरा हाल है। उत्तरकाशी में टमाटर की किल्लत की वजह से दाम 200 रूपये किलो के पार हो गया है, सब्जियों के दाम भी तीन गुना तक बढ़ गए हैं। जिससे पहले से ही महगाईं झेल रहे लोगों के आंसू निकाल दिए हैं।

उत्तरकाशी के एक सब्जी विक्रेता राकेश ने बताया कि बारिश की वजह से टमाटर की खेती का खासा नुकसान हुआ है, जिसकी वजह से टमाटर की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से टमाटरों की कीमतों में हर दिन के साथ बढ़ोतरी हो रही है। जिसकी वजह से यहां पर 200 से 250 रुपये प्रति किलो के हिसाब से टमाटर बिक रहे हैं।

उत्तरकाशी के साथ देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी समेत देश के कई राज्यों में सब्जियों का यही हाल है। टमाटर, धनिया, अदरक जैसी सब्जियां आम लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही है, जानकारों की मानें तो फिलहाल मानसून सीजन में सब्जियों के दामों से राहत मिलने वाली नहीं है। ऐसे में चाहे या न चाहें महंगाई की ये मार आम लोगों को झेलनी ही पड़ेगी।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तरकाशी

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
7 Shares
Share via
Copy link