Uttarakhand News: यहां एक साथ जली सेना के दो जवानों सहित सात चिताएं, गांव में पसरा मातम, हर आंख नम... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Uttarakhand News: यहां एक साथ जली सेना के दो जवानों सहित सात चिताएं, गांव में पसरा मातम, हर आंख नम…

बागेश्वर

Uttarakhand News: यहां एक साथ जली सेना के दो जवानों सहित सात चिताएं, गांव में पसरा मातम, हर आंख नम…

Uttarakhand News: पिथौरागढ़ में हुआ सड़क हादसा बागेश्वर को शोक में डूबा गया है। हादसे ने जहां एक साथ 10 लोगों की जिंदगियां लील ली वहीं आज हादसे का शिकार हुए सात मृतकों के शवों का बागेश्वर में सरयू तट पर अंतिम संस्कार किया गया।  जिसमें सेना के दो जवानों और एक नव विवाहिता का शव भी शामिल था। इस दौरान गांव में मातम पसरा नजर आया। जहां जवानों का सेना की टुकड़ी ने अंतिम सलामी दी तो वहीं एक साथ सात चिताएं जलती देख हर आंख नम नजर आई।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा पिथौरागढ़ के नाचनी थाना क्षेत्र के होकरा में हुआ है। बताया जा रहा है कि बागेश्वर के सामा से पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी ब्लाक स्थित होकरा मंदिर जा रही एक जीप सड़क से पलट कर रामगंगा नदी में जा गिरी थी। हादसे की सूचना यहां से गुजर रहे दूसरे वाहन चालकों ने पुलिस को दी। ऊपर से जगह-जगह कार सवार यात्रियों के शव पड़े दिख रहे थे। हादसे में शामा के 7 और भनार के 3 लोगों की मौत हुई थी। जिनके शव कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर बाहर निकाले गए थे।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में जान गंवाने वालों में सेना के जवान शंकर सिंह और सुंदर सिंह भी शामिल थे। मृतकों के शवों को पिथौरागढ़ पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया था। जिसके आज इन शवों का उनके गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जन सैलाब उमड़ पड़ा। गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। तो वहीं हर आंख नम नजर आई। वहीं मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। ये हादसा गांव को बड़ा जख्म दे गया है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in बागेश्वर

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link