नैनीताल
Uttarakhand News: चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दूर तक दिखी ऊंची-ऊंची लपटें…
उत्तराखंड के नैनीताल से बड़ी खबर आ रही है। यहां नैनीताल रोड पर एक चार मंजिला इमारत में आग लग गई। इमारत में निजी बैंक, शराब की दुकान और एक रेस्टोरेंट है। आग की लपटे दूर तक देखी गई। आग लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में दमकल की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सोमवार शाम नैनीताल रोड पर 31वीं वाहिनी पीएसी गेट के सामने चार मंजिला इमारत में लाग गई। बताया जा रहा है कि इस इमारत के प्रथम तल में एक शराब की दुकान, इंडसइंड बैंक और दूसरे तल में मसाला टाउन रेस्टोरेंट है। इमारत के बाहर पीवीसी फाइबर में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई और कुछ ही देर इमारत के बाहर की ओर आग की ऊंची-ऊंची लपटें निकलने लगीं।
आग की लपटे देख अफरातरफरी के बीच इमारत में मौजूद सभी लोग बाहर की ओर भागे लेकिन तीन लोग फंस गए। इस दौरान इमारत के बाहर खड़ीं पांच बाइक-स्कूटी आग की चपेट में आ गई। भीषण आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को दो घंटे का समय लग गया। आग से करीब 50 लाख रुपये की हानि का दावा किया गया है। इसके अलावा सभी प्रतिष्ठान स्वामियों को भी नुकसान हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






