उत्तरकाशी
उत्तराखंड में जल्द लागू होगी समान नागरिक संहिता, दिल्ली में हुआ जनसंवाद कार्यक्रम
देहरादून : समान नागरिक संहिता उत्तराखंड को लेकर नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में शुक्रवार को जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। समान नागरिक संहिता के परीक्षण और क्रियान्वयन हेतु गठित विशेषज्ञ समिति की तरफ से ये कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रवासी उत्तराखंडी प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों और पत्रकारों के साथ बातचीत की गई। इस दौरान समिति जनसंवाद के माध्यम से लोगों के विचार से अवगत हुई।
प्रवासी उत्तराखंडियों ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्णय की प्रशंसा की और इसके शीघ्र कार्यान्वयन का आग्रह किया। उत्तराखंड राज्य में समान नागरिक संहिता के सभी हितधारकों से चर्चा की जा चुकी है। यूसीसी की उप समितियों ने विभिन्न धर्मों, समुदायों, प्रदेश की सभी जनजातियों समूह, हितधारकों तथा वर्गों से इस संबंध में विचार विमर्श कर सुझाव प्राप्त किए हैं।
उत्तराखंड के राज्य स्तरीय आयोगों के अध्यक्ष/सदस्यों और सभी राजनीतिक दलों के साथ भी इस संबंध में बैठक कर ली गई है। उनके बहुमूल्य सुझाव प्राप्त कर लिए गए हैं। विशेषज्ञ समिति की तरफ से अभी तक कुल 51 बैठक, राज्य के 13 जनपदों में 37 जिला स्तरीय बैठक और तीन विशाल जनसंवाद कार्यक्रम नैनीताल, देहरादून, दिल्ली में आयोजित किए गए हैं। इनमें 2 लाख से अधिक सुझाव प्राप्त हुए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






