टिहरी गढ़वाल
BREAKING: टिहरी में सेना का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, एक सैन्यकर्मी की मौत, अन्य गंभीर घायल…

उत्तराखंड में आज हादसो का दिन साबित हो रहा है। टिहरी से दूसरे बड़े हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर को ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर सेना का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त गया। हादसे में एक सैन्यकर्मी मौत हो गई है। जबकि एक घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि हादसा एनएच 94 चम्बा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर बेमर के पास हुआ। जहां सोमवार दोपहर लगभग एक बजे सेना का ट्रक सड़क में पलट गया। वाहन में केवल दो व्यक्ति सवार थे। हादस में एक सैन्यकर्मी की मौत हो गई व एक घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं इससे पहले टिहरी के ही चम्बा-कोटी रोड पर नैल गांव के पास आज सुबह बड़ा हो गया था। यहां कार सवार ने शिक्षिका को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका के पद पर तैनात भागीरथीपुरम निवासी गीता रावत रोड किनारे अपनी कार खड़ी की और जैसे ही कार से बाहर निकली। तभी बी पुरम की तरफ से आ रहे कार सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी मौत से स्कूल और परिजनों में मातम पसर गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…





















Subscribe Our channel






