Accident: उत्तराखंड में यहां सगाई से घर लौट रहे परिवार का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 5 घायल... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Accident: उत्तराखंड में यहां सगाई से घर लौट रहे परिवार का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 5 घायल…

नैनीताल

Accident: उत्तराखंड में यहां सगाई से घर लौट रहे परिवार का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 5 घायल…

Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थम नहीं रह है। बड़े हादसे की खबर नैनीताल से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दी है। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि पांच लोग घायल हो गए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा जा रहा है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा धानाचूली-पहाड़पानी मोटर मार्ग के चौरलेख के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां सोमवार देर रात लोहाघाट से पारिवारिक सगाई कार्यक्रम से लौट रहे परिवार का वाह अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, पांच लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।  सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पलिस ने  स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान नवीन चंद्र पुत्र सेवक राम निवासी ग्वालाकोट (अघरिया) के रूप में हुई है।वहीं घायलों की पहचान विमला देवी, ईश्वरी राम, दीपक चंद्र, बुद्धि राम और गीता के रूप में हुई है। घायलों को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है। जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा जा रहा है। वहीं हादसे की सूचना से खुशियां मातम में बदल गई है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in नैनीताल

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
6 Shares
Share via
Copy link