उत्तरकाशी
Uttarakhand News: प्रदेश में यहां बारिश और आकाशीय बिजली का कहर, 350 भेड़-बकरियों की मौत…
उत्तराखंड में बारिश और आकाशीय बिजली ने तबाही मचाई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर शाम को डुंडा क्षेत्र में तेज वर्षा के साथ आकाशीय बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से करीब 350 भेड़ बकरियों की मौत हो गई। बेजुबान जानवरों की मौत से बकरी पालक के घर कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के विकासखंड डुंडा के खट्टूखाल गांव के समीप मथानाऊ तोक के जंगल की है। बताया जा रहा है कि भटवाड़ी ब्लाक के बार्सू गांव निवासी संजीव रावत अपनी भेड़ बकरियों को ऋषिकेश से उत्तरकाशी की तरफ ला रहे थे। देर शाम को तेज वर्षा के बीच खट्टू खाल गांव के बीच (जंगल) में आकाशीय बिजली गिरने से करीब 350 बकरियां झुलस कर मर गई है।
वहीं बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने घटना की सूचना प्रशासन को दी। जिसपर जिला प्रशासन आपदा प्रबंधन एवं पशु पालन विभाग की टीम मौके पहूंच गई है। वहीं बकरी चालक को भारी नुकसान हुआ है। जहां-तहां बेजुबान जानवरों के शव बिखरे देख हर कोई स्तभं है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel



