पिथौरागढ़
Uttarakhand News: यहां तेजी से फैल रहा पीलिया और टाइफाइड, डीएम ने दिए ये निर्देश…

Uttarakhand News: पिथौरागढ़ में फैल रहे पीलिया और टाइफाइड तेजी से फैल रहा है। ऐसे में इनकी रोकथाम के लिए जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी द्वारा पिथौरागढ़ में खुले में बह रहे सीवर और नाले/नालियों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने देखा कि नालियों में अत्यधिक कूड़ा जमा है जिसके कारण पानी ठहर रहा है और गंदगी फैल रही है ऐसे में मच्छर और अन्य कीटों के पनपने की संभावना अधिक हो जाती है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
जिलाधिकारी द्वारा नगरपालिका परिषद पिथौरागढ़ प्रभारी ईओ एनबी पांडे को निर्देश दिए गए कि पिथौरागढ़ के अंदर कारागार (बंदी ग्रह) पिथौरागढ़, टकाना स्थित मिश्रा भवन के निकट और पिथौरागढ़ में अन्य सभी स्थानों पर खुले में बह रहे सीवर को पाइप के द्वारा नालियों में प्रवाहित किया जाए, खुले में शिविर का पानी प्रवाहित करने वाले परिवारों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।
डीएम द्वारा नगर पालिका एनबी पांडे को निर्देश दिए गए कि नालियों में पड़े कूड़े और उसके अवलबल खड़ी झाड़ियों को तत्काल साफ किया जाए और पिथौरागढ़ में किसी भी स्थान पर पानी ठहरने की स्थिति न बने। नगरपालिका पिथौरागढ़ को सिनेमा लाइन स्थित टुंडी खोला के नाले में अत्यधिक मात्रा में कूड़ा पड़ा है जिसको साफ करने के साथ ही उसको लोहे के जाल से बंद करने के निर्देश दिए ताकि उसके अंदर कूड़ा न डाला जाए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel







