बागेश्वर
Uttarakhand Breaking: डबल मर्डर केस से दहला पहाड़ का ये गांव, इस हाल में मिला मासूम और महिला का शव…
Uttarakhand Breaking: उत्तराखंड में अपराध बढ़ता जा रहा है। पहाड़ में हत्या लूट आम होती जा रही है। इसी कड़ी में आज डबल मर्डर केस से बागेश्वर की कत्यूर घाटी दहल उठी। बताया जा रहा है कि यहां सोमवार दोपहर को पहले मां और फिर बेटी का शव मिला है। दोनों की निर्मम हत्या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना से लोग दहशत में हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बागेश्वर के गरुड़ क्षेत्र में दो शव मिले हैं। इनमें से एक शव महिला का है, जबकि दूसरा शव एक बच्ची का बताया जा रहा है। सोमवार की दोपहर में ग्रामीणों को पिंगलों के हैगाड़ गधेरे में एक शव दिखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तो उसके कुछ घंटों बाद उस स्थान से दो-तीन खेत ऊपर एक बच्ची का शव भी बरामद किया गया।
बताया जा रहा है कि महिला के पेट में चाकू मारने और पत्थरों से चेहरे को कुचलने के निशान हैं। दोनों की पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने ये शव मां-बेटी के होने की आशंका जताई है। जानकारी जुटाई जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला प्रशासन ने सक्रिय की बाल संरक्षण समितियां, भिक्षावृत्ति और बालश्रम में संलिप्त बच्चों को रेस्क्यू…
IAS बंशीधर तिवारी ने भ्रामक खबरों पर बोला सर्जिकल स्ट्राइक, साजिश रचने वाले गैंग का किया खुलासा…
खेत में दरांती थामे दिखे डीएम सविन, बोले-किसानों से सीखने आया हूँ…
नीति: खनन राजस्व में 800 करोड़ की बढ़ोतरी, धामी सरकार की नीति हुई सफल साबित…
सम्मान: मुख्यमंत्री धामी की प्रेरणा से महिलाओं को मिला नया सफर और सम्मान…





















Subscribe Our channel







