पिथौरागढ़
Uttarakhand News: यहां बोल्डर की चपेट में आने से युवक की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में भूस्खलन की घटनाएं आम सी हो रही है। पहाड़ों से बिना बारिश के भी मौत बरस रही है। सीमांत जनपद के धारचूला से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां (Villager dies in Dharchula)पहाड़ से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से एक युवक की मौत (Villager dies after being hit by boulder) हो गई। तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। घटना से क्षेत्र में मातम पसर गया है।तो वहीं परिजनों में कोहराम मच गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गोठी निवासी महेंद्र सिंह पुत्र भूपाल सिंह शुक्रवार सुबह पशुओं को जंगल ले जा रहे थे। तभी पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से वह 20 मीटर खाई में गिर गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी धारचूला पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। इस दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक राशन विक्रेता है और उसके दो पुत्र हैं उन्होंने कुछ माह पहले एक पुत्री भी गोद ली थी। उनके पुत्री की उम्र मात्र चार माह है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की गई है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…






















Subscribe Our channel




