नैनीताल
Accident: बेटे की सगाई के लिए जा रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोग थे सवार, पसरा मातम…
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। बड़े हादसे की खबर हल्द्वानी से आ रही है। यहां बेटे की सगाई के लिए जा रहे परिवार का हल्द्वानी रोड पर एक्सीडेंट हो गया है। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में एक पल में परिवार की खुशियां मातम में बदल ली।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार को अल्मोड़ा से ललित चनौटी अपने परिवार के साथ काशीपुर अपनी सगाई के लिये जा रहा था। इस दौरान हल्द्वानी रोड पर एक होटल के सामने बाइक सवार को बचाने के प्रयास में उसने स्कोर्पियो पर अपना संतुलन खो दिया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में तेज गति स्कोर्पियो कार सड़क पर पलट गई।
बताया जा रहा है कि यहां हादसे में कार सवार 5 लोग गंभीर घायल हो गये। सभी घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य को उपचार दिया गया।
घायलों के नाम शांति देवी, चंपा, बसंती, शीला, शिवानी, विनीता बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को निजी वाहनों से सीएचसी भर्ती कराया। वहीं मृतका का नाम शांति देवी (50) पत्नी स्व. डूंगर सिंह बताया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






